
तहलका न्यूज,बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।जिसकी शिकायतें संभागीय आयुक्त कार्यालय तक पहुंचने के बाद भी अस्पताल प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है।एक ओर मामला आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर सेन्टर का सामने आया है।जहां सरकारी नियमों को धता बताकर कार्मिकों को लगाकर पीबीएम अस्पताल को लाखों का चूना लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जयपुर के महालेखाकार कार्यालय से सेवानिवृत वरिष्ठ लेखाधिकारी नानूराम मेघवाल को नियम विरूद्व महत्वपूर्ण पद पर लगा रखा है। इतना ही नहीं संस्थान द्वारा गवर्निंग काउन्सलिंग में जो फर्म अनुमोदित नहीं है। ऐसे अनेक कार्मिकों की नियुक्ति अपने स्तर पर बिना किसी विज्ञापन निकाले या आवेदन मांग निकाले बिना कर दी गई। मजे की बात तो यह है कि इन कार्मिकों को जो मानदेय का भुगतान किया जा रहा है वह भी अपनी इच्छानुसार किया जा रहा है।जबकि भुगतान राज्य सरकार के निर्देशानुसार या श्रमिक विभाग की विभिन्न तय श्रेणियों के अनुसार निर्धारित मानदेय के अनुसार ही किया जाना चाहिए।लेकिन नानूराम मेघवाल केन्द्रीय सरकार के कार्यालय से सेवानिवृत होने के बाद भी उन्हें महत्वपूर्ण पद पर लगा रखा है। वहीं उनकी उम्र भी 65 वर्ष से अधिक हो चुकी है।उसके बाद भी उन्हें नियमित रूप से पदस्थापन कर हजारों रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है।
क्या कहता है नियम
किसी संवर्ग मेें कनिष्ठतम वेतनमान में रिक्तियों को 65 वर्ष से कम आयु के राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी से ही भरी जा सकेगी।ऐसे संबंधित कार्मिक की नियुक्ति एक वर्ष के लिये अथवा नियमित कर्मचारी उपलब्ध होने तक जो पहले हो की कालावधि के लिये ही होगी। साथ ही उन्हें गोपनीय महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकेगी।इसके अलावा राज्य सरकार से सेवानिवृत कर्मचारी को ही लगाये जाने का प्रावधान है।
एक साल पहले दी गई थी शिकायत,कार्रवाई नहीं
हालात यह है कि इसको लेकर एक साल पहले संभागीय आयुक्त से लेकर सीएमओ तक शिकायत दर्ज की जा चुकी है।उसके बाद भी कैंसर अस्पताल प्रबंधन किसी प्रकार की गंभीरता नहीं दिखा रहा है।इतना ही नहीं जनवरी 2026 में जब दूसरी शिकायत हुई तो संभागीय आयुक्त ने सेन्टर की डायरेक्टर नीति शर्मा को जबाब पेश करने के निर्देश दिए थे।उसके उपरान्त भी डायरेक्टर की ओर से किसी प्रकार का जबाब तलब नहीं किया गया।
वे कार्मिक है बिना फर्म अनुमोदित
नर्सिंग स्टाफ 11
सुरक्षा गार्ड 7
चौकीदार 11
अटेडेन्ट 39
ड्राइवर 1
गार्डन 1
डाटा एंट्री ऑपरेटर 2
कम्प्यूटर ऑपरेटर 1
एनटीएस 1
