तहलका न्यूज,बीकानेर।राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में 28 फरवरी को ग्रीन एडवांसमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विशेष रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।प्राचार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ग्रीन केमेस्ट्री एवं रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री लंदन नॉर्थ इंडिया क्षेत्र एवं ग्रीन केमेस्ट्री नेटवर्क सेंटर हिंदू कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के संयुक्त वरदान में आयोजित की जा रही है एवं यह कॉन्फ्रेंस विशेष रूप से भारतीय जान परंपरा पर आधारित होगी।कॉन्फ्रेंस संयोजक डॉ हेमेंद्र भंडारी ने बताया कि संगोष्टी के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनोज दीक्षित कुलगुरु महाराजा गंगा सिंह विश्ववि‌द्यालय होंगे तथा कॉन्फ्रेंस पैटर्न एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर आर के शर्मा सेक्रेटरी रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री लंदन होंगे।डॉ भंडारी ने बताया कि इसमें कुल पांच सत्रों में देश विदेश के 20 प्रमुख वैज्ञानिक अभिभाषण देंगे साथ ही भारतीय ज्ञान प्रणाली पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।पोस्टर सेशन के लिए प्रताप सभागार में एक गैलरी आरक्षित रखी गई है।जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा एवं विज्ञान दर्शन से संबंधित शोध कार्यों पर पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे।इसके साथ ही ई-पोस्टर्स का एक विशेष सत्र ऑनलाइन माध्यम से भी आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य चर्चाओं विचारों के आदान-प्रदान और युवा विद्वानों को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक मंच प्रदान करना है।गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर एस के मेहता पूर्व वाइस चांसलर ल‌द्दाख यूनिवर्सिटी एवं अध्यक्ष पंजाब विश्ववि‌द्यालय चंडीगढ़ होंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर जॉर्जी केगलीविच प्रोफेसर एंड हेड BUTE हंगरी होंगे।अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश से लगभग डेढ़ सौ से 200 स्पीकर्स भारतीय ज्ञान परंपरा के विद्वान एवं रिसर्च स्कॉलर और छात्राएं भाग लेंगे। साथ ही 1 मार्च को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान में ही प्रथम इंटरनेशनल वीडियो फिल्म एवं ई पोस्टर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।आज हुई अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया बंधु एवं रसायन शास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ सुरुचि गुप्ता,डॉ उमा राठौर,डॉ राजाराम,डॉ एस के यादव,डॉ मधुसूदन शर्मा,डॉ एसके वर्मा, डॉ राजेंद्र सिंह एवं कन्वीनर डॉ एस एन जाटोलिया उपस्थित रहे।