




तहलका न्यूज,बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल एवम मां सती माता भक्त मंडल भांडाशाह जैन मंदिर में 1051 कन्याओं का पूजन किया गया। लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजेश छंगाणी ने बताया कि कार्यक्रम में पंडित पुखराज भादाणी ओर 11 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मां दुर्गा का पंचामृत अभिषेक के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ सहित पूजन करवाया गया। पूजन कार्यक्रम में अनेक जोड़ों ने पूजन करवाया। वही पंडित राजेंद्र किराडू,दिलीप जोशी,राजेश चूरा,पंडित जुगल किशोर ओझा,आरएएस ललित छंगाणी, विधायक जेठानंद व्यास,उद्योगपति रमेश अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवी राजनेता सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे। वही कार्यक्रम में नौ देवियों की संजीव झांकी और छप्पन भोग भी लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा माताजी एवं गणगौर गीतों का गायन किया गया। भजन गायकर सुनील तंवर ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देकर शमा बांधा। कार्यक्रम के आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष भैरू रतन ने बताया कि दोनों ही संस्था के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही दूरदराज से माता स्वरूप कन्या को लाने और ले जाने का टैक्सी किराया संस्था ने व्यय किया। कन्या पूजन के साथ-साथ माता-पिता का भी पूजन किया गया। माता रानी के पूरी सब्जी का भोग लगाया गया।कार्यक्रम के दौरान संस्था के कई सीनियर कार्यकर्ता और सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।