



तहलका न्यूज,बीकानेर। सता से दूर होने के बाद पार्टी के लिये महज अपने को जिन्दा रखना एक चुनौती होती है। जिसके चलते वे अपने दिवगंत नेताओं को भी याद करना भूल जाते है। कुछ ऐसा ही इन दिनों कांग्रेस के साथ हो रहा है। जिन्हें पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास की याद नहीं आई। आज उन्हें अलविदा हुए एक वर्ष बीत गया। प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेस के किसी भी संगठन या अग्रिम संगठन की ओर से उन्हें याद नहीं किया गया। जानकारों की माने तो श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की जिम्मेदारी शहर कांग्रेस ब्लॉक की थी मगर शहर कांग्रेस ने इस बाबत आज कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। इसकी शहर में दिनभर चर्चा होती रही। गौरतलब है कि स्वर्गीय चतुर्भुज व्यास बीकानेर नगर निगम के पूर्व सभापति रहे हैं और उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने शहर में अनेक विकास कार्य भी कर आए थे मगर कांग्रेस संगठन की ओर से उनकी अनदेखी आज जनचर्चा का विषय बन गई। बताया जाता है कि पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ बीडी कल्ला के खेमे से ही आते थे लेकिन डॉ कल्ला के खेमे से भी किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।