859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में विवाहिता ने देर रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इलाके के मदीना मस्जिद के पीछे रहने वाली 29 वर्षीय सुमन पत्नी मुख्तियार कल देर रात को अपने घर की दूसरी मंजिल में बने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के परिजन पास ही अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। परिजन जब वापस लौटे तो बहू का शव पंखे से लटका देखकर वे सन्न रह गए। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतरवाकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल विवाहिता के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन से ज्यादा आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी है।