859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर मुक्ता प्रसाद थाना में सेल्समैन द्वारा 13 लाख रूपये का गबन कर फरार होने का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी एम पी कॉलोनी निवासी मनोज चांडक ने रिपोर्ट दी है कि पवनपुरी निवासी शंकर स्वामी ने उनकी कंपनी चांडक फूड प्रोडेक्ट का सेल्समैन था जो कंपनी के नमकीन प्रोडेक्टस कंपनी से लेकर दुकानों पर सप्लाई करता था। लेकिन लंबे समय से शंकर ने फैक्ट्री का सामान अन्य फर्मों को बेचकर बेचे गये सामान के रूपये अपने खाते में डालकर फर्म के छलकपट कर रूपये लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच हैड कानि सवाई सिंह को सौंपी है।