WhatsApp Image 2024-09-01 at 22.10.51

तहलका न्यूज,बीकानेर। करमीसर गांव के समीप चावड़ा बस्ती में रविवार को हजरत गेबना पीर बाबा का उर्स (मेला) आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीकानेर से बड़ी संख्या में जायरीन पैदल,ऊंट गाड़ों व अन्य वाहनों से गेबना पीर की मजार पर पहुंचकर जियारत की। इस दौरान जायरीनों ने अमन चैन की दुआ की।दरगाह में दिन भर अक़ीदत के साथ चादर-फूल और शीरनी चढ़ाने का दौर चला। मेला स्थल पर खाने पीने की अस्थाई दुकानों पर लोगों का जमावड़ा रहा। बच्चों ने जमकर झूलों का लुत्फ उठाया।