तहलका न्यूज,बीकानेर। नगर निगम के वार्ड तीन के लिये हो रहे उपचुनाव में मतदान हुआ। अपने वार्ड का पार्षद चुनने के लिये वार्डवासियों ने वोटिंग की। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदान के लिये चार केन्द्र बनाएं गये। हालांकि बाबा रामदेव का जन्मोत्व मेला होने के चलते इसका मतदान पर भी असर देखने को मिला। उपचुनाव में 59.39 प्रतिशत हुई वोटिंग में 5624 मतदाताओं में से 3340 मतदाताओं ने अपने मतधिकार का प्रयोग किया। यहां भाजपा के नंदकिशोर गहलोत,कांग्रेस के नंदलाल गहलोत,निर्दलिय गणेश कच्छावा,लक्ष्मण गहलोत,जयसिंह यादव के बीच मुकाबला है। शुक्रवार को उपचुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।आमतौर पर वार्ड के चुनाव में मतदान प्रतिशत अस्सी फीसदी से ऊपर पहुंच जाता है लेकिन उप चुनाव और वो भी नगर निगम कार्यकाल के अंतिम दिनों में होने के कारण मतदाताओं ने विशेष रुचि नहीं ली।

साढ़े तीन सौ वोट पड़े कम
पिछले चुनाव के मुकाबले इस दफा वोट कम पड़े है। 2019 में हुए चुनाव में 3694 मतदाता पोलिंग बूथ तक पहुंचे थे। लेकिन इस बार यह आंकड़ा 354 वोट घटा है। अगर 2019 में हुए चुनावों पर नजर डाले तो इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर गहलोत को 994,कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र गहलोत को 888,निर्दलिय विजय प्रत्याशी राजेश कच्छावा को 1201,नवरतन भाटी को 571 तथा नोटा को 40 वोट पड़े। जीत का अंतर 207 वोट का रहा था। कम वोट पडऩे के पीछे एक कारण आज रामदेव मेला भी बताया जा रहा है।