



तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल्स में मंगलवार को नया सेशन शुरू होने जा रहा है। नए सत्र के 365 दिनों में 134 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी जबकि महज 231 दिन ही स्कूल संचालित होंगे। इसमें 48 दिन रविवार की छुटि्टयां हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी शिविरा पंचांग में पूरे सेशन के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। इस दौरान सरकारी स्कूलों में जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की चार छुटि्टयां अतिरिक्त होगी। वहीं कुछ अवकाश रविवार के दिन ही आ गए हैं। दशहरे के दिन ही गांधी जयंती और शास्त्री जयंती होने के कारण दो के बजाय एक ही दिन छुट्टी मिलेगी। जुलाई में ही छह जुलाई को मुहर्रम है लेकिन उसी दिन रविवार भी है।
शिविरा पंचांग
स्कूलों में प्रवेश एक जुलाई 25 से शुरू होंगे।
स्कूलों में कक्षा नौ से बारह तक के प्रवेश 31 जुलाई तक ही होंगे।
मध्यावधि अवकाश 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होंगे।
शीतकालीन अवकाश 25 दिसम्बर से 5 जनवरी 26 तक होंगे।
स्कूलों में पंद्रह दिन का स्वच्छता पखवाड़ा एक सितम्बर से 15 सितम्बर तक चलेगा।
स्कूलों का समय कब और क्या रहेगा?
एक पारी स्कूल का समय गर्मी में एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक सुबह साढ़े सात बजे से एक बजे तक रहेगा। वहीं सर्दी में एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे तक रहेगा।
दो पारी स्कूल एक अप्रैल से तीस सितम्बर तक सुबह की पारी सुबह सात जे से छह बजे तक रहेगी। प्रत्येक पारी साढ़े पांच घंटे की होगी। वहीं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक संचालित होंगे। सर्दी में प्रत्येक पारी पांच घंटे की होगी।
इस साल कब होंगे एग्जाम
फर्स्ट टेस्ट : 18 अगस्त से बीस अगस्त के बीच में होंगे।
सेकंड टेस्ट : 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच होंगे।
हाफ इयरली एग्जाम : 12 से 24 दिसम्बर के बीच होंगे।
थर्ड टेस्ट : 5 से सात फरवरी के बीच होंगे।
फाइनल एग्जाम : 23 अप्रैल से 8 मई के बीच होंगे।
फाइनल रिजल्ट : 16 मई को रिजल्ट घोषित होगा।
अब समझते हैं हर महीने ब्यौरा
जुलाई (चार रविवार,शून्य अवकाश)
1 से 16 जुलाई स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।
छह जुलाई : मुहर्रम (रविवार)
10 जुलाई : गुरु पूर्णिमा उत्सव
11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस
23 जुलाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती
अगस्त (पांच रविवार, तीन अवकाश)
कश्मीर में धारा 370 हटाने और राम मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन के दिन को स्वर्ण मुकुट मस्तक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। (अवकाश नहीं है)
9 अगस्त : रक्षा बंधन (अवकाश)
15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस (उत्सव के बाद अवकाश)
16 अगस्त : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (अवकाश)
18 से बीस अगस्त : फर्स्ट टेस्ट
27 से 29 अगस्त : नेहरु हॉकी प्रतियोगिता
29 अगस्त : खेल दिवस (अवकाश नहीं)
सितम्बर (चार रविवार, चार अवकाश)
2 सितम्बर : श्रीरामदेव जयंती, श्री तेजा दशमी, खेजड़ली शहीद दिवस (अवकाश)
5 सितम्बर : शिक्षक दिवस (अवकाश नहीं)
8 सितम्बर : साक्षरता दिवस (अवकाश नहीं)
14 सितम्बर : हिन्दी दिवस (अवकाश नहीं)
22 सितम्बर : नवरात्रा स्थापना व महाराजा अग्रसेन जयंती (अवकाश)
26 व 27 सितम्बर : जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन (सरकारी स्कूल में अवकाश)
30 सितम्बर : दुर्गाष्टमी (अवकाश)
अक्टूबर (चार रविवार, तेरह अवकाश)
1 अक्टूबर : स्कूल समय परिवर्तन
2 अक्टूबर विजयादशमी, गांधी जयंती, शास्त्री जयंती (अवकाश)
13 से 15 अक्टूबर : सैकंड टेस्ट
16 से 27 अक्टूबर : मध्यावधि अवकाश (इसी में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज अवकाश शामिल)
नवम्बर (पांच रविवार, एक अवकाश)
2 नवम्बर : कालिदास जयंती (अवकाश नहीं)
5 नवम्बर : गुरुनाक जयंती (अवकाश)
21 व 22 नवम्बर : राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन (सरकारी स्कूल में अवकाश)
दिसम्बर (चार रविवार, सात अवकाश)
12 से 24 दिसम्बर : हाफ इयरली एग्जाम
25 दिसम्बर से पांच जनवरी : शीतकालीन अवकाश रहेंगे। (इसी में क्रिसमस डे और गुरु गोविन्द सिंह जयंती का अवकाश शामिल है।)
जनवरी 26 (चार रविवार, सात अवकाश)
1 से 5 जनवरी : अवकाश जारी रहेंगे
12 जनवरी : स्वामी विवेकानन्द जयंती (अवकाश नहीं)
25 जनवरी : देवनारायण जंयती (अवकाश)
26 जनवरी :गणतंत्र दिवस (उत्सव के बाद अवकाश)
फरवरी (चार रविवार, एक अवकाश)
एक फरवरी : संत रविदास जयंती (अवकाश नहीं)
5 से 7 फरवरी : थर्ड टेस्ट
15 फरवरी : महाशिवरात्रि (अवकाश)
19 फरवरी : छत्रपति शिवाजी जंयती (अवकाश नहीं)
मार्च (पांच रविवार, छह अवकाश)
2 मार्च : होलिका दहन (अवकाश)
3 मार्च : धुलंडी (अवकाश)
8 मार्च : विश्व महिला दिवस (अवकाश नहीं)
19 मार्च : नव वर्ष प्रतिपदा व राजस्थान स्थापना दिवस (अवकाश नहीं)
20 मार्च : चेटीचंड (अवकाश)
21 मार्च : ईदलफितर (अवकाश)
26 मार्च : रामनवमी (अवकाश)
31 मार्च : महावीर जयंती (अवकाश)
अप्रैल 26 (चार रविवार, चार अवकाश)
एक अप्रैल : स्कूल समय परिवर्तन
2 अप्रैल : हनुमान जन्मोत्सव (अवकाश नहीं)
3 अप्रैल : गुड फ्राइडे (अवकाश)
11 अप्रैल : महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती (अवकाश)
14 अप्रैल : भीमराव अंबेडकर जयंती (अवकाश)
19 अप्रैल : परशुराम जयंती (अवकाश)
23 अप्रैल से आठ मई : फाइनल एग्जाम
मई (पांच रविवार, पंद्रह अवकाश)
8 मई तक एग्जाम जारी रहेंगे।
7 मई : रविंद नाथ टैगोर जयंती (अवकाश नहीं)
16 मई : वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट
जून (पूरे महीने ही अवकाश रहेगा, एक जुलाई से नया सत्र)