तहलका न्यूज,बीकानेर।अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गोनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में वैश्विक शान्ति समरसता सम्मेलन एवं विचार प्रजेंटेशन कार्यक्रम एवं नागरिक अभिनन्दन समारोह तथा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयन्ति महोत्सव 25 देशो के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में समापन समारोह सम्पन्न हुआ समारोह के मुख्य अतिथी प्रथम उप राष्ट्रपति एवं न्यायमूर्ती नेपाल परमानन्द झा,विशिष्ठ अतिथी न्यायमूर्ति सर्वोच्च न्यायालय नेपाल लोकेन्द्र मलिक,गिरीश चन्द्र लाल,पूर्व प्रधान मंत्री राजेंद्र विष्णुहरि नेपाल पूर्व राजदूत,इन्दिरा राणा प्रतिनिधा सभा नेपाल,पदम सुन्दास पूर्व राजदूत वहरीन,निर्मल विश्व कर्मा पूर्व राजदूत साउथ अफ्रीका,एम.पी.साहू विदेश मंत्री नेपाल सरकार,रेखा यादव सांसद,यह सम्मेलन राजनयिक संबंध वियना अभिषरण 1972 एवं जिनोवा कन्वेंशन1949 के अन्तर्गत सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वन्दना से किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की स्थापना के बारे में मंच के संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य नेपाल के प्रथम उप राष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा ने प्रकाश डालते हुये बताया कि भारत की शक्ति,प्रतिष्ठा,भारत के पंचशील सिद्धान्तों, भारत पुनः जगतगुरू के स्थान पर पद्स्थापित हो,भारत -नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति की अक्षुणता को बनाये रखना,वसुधैव कुटुम्बकम,विश्व बन्धुत्व एकामेह,भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य सहित वीटो पावर का अधिकार प्राप्त हो,अयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय स्थापित किया जाय इत्यादि उद्देश्यों के साथ भारतीय प्रतिभाओं का पलायन रोकने के लिये इस मंच की स्थापना वर्ष 2009 में की गयी यह मंच तभी से अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये अनवरत रूप से क्रियाशील है, इस कार्यक्रम में नेपाली सांस्कृतिक मण्डल ने सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर समारोह को अत्यंत रोचक बनाया इस मौके पर संस्थापक सदस्य विश्वरत्नअलंकृत स्व.महावीर प्रसाद टोरडी द्वारा अपने अथक प्रयासों से इस मंच को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिये दी गयी सेवाओं का उल्लेख करते हुये याद किया गया उनके बाद उनके उत्तराधिकारी के रूप में डा कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट वेस्ट ला फर्म काठमाण्डौ इस मिशन की बागडोर सम्भाल कर आगे मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं इस अवसर पर जगदगुरू शक्ति बाबा को जम्बूद्वीप पद्मश्री वर्ष 2025 अलंकरण से विभूषित किया गया तथा ऋषिराज थानवी को एशिया कॉन्टिनेंट अलंकरण व मंच संचालन जम्बूदीप पदमश्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने किया तथा कार्यक्रम का छायाकन रामचरन वर्मा और मास्टर मंथन शर्मा ने किया।