WhatsApp Image 2026-06-01 at 22.03.29

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रभारी धीरज टोकस एवं सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज द्वारा संगठन विस्तार एवं मजबूती की दिशा में राजस्थान के विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों से प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की जनाधार बढ़ाने की मुहिम को और गति प्राप्त होगी।इसी क्रम में मोहन सिंह राठौड़ को जिला अध्यक्ष,आम आदमी पार्टी बीकानेर नियुक्त किया गया है।पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।आम आदमी पार्टी बीकानेर परिवार इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए पार्टी के प्रभारी धीरज टोकस,सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज,सह प्रभारी त्रिलोकदीप,प्रदेश महासचिव श्रीमती कीर्ति पाठक,प्रदेश संगठन महासचिव विश्वेंद्र चौधरी तथा प्रदेश सचिव राजवीर माली का हृदय से आभार व्यक्त करता है।पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन के प्रति समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का यह निर्णय निश्चित रूप से राजस्थान में आम आदमी पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। बीकानेर इकाई विश्वास व्यक्त करती है कि मोहन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिले में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाया जाएगा।आम आदमी पार्टी बीकानेर के महासचिव प्रो.सलवीर समेजा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए ये नियुक्ति निर्णय कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाले हैं।आम आदमी पार्टी आज देश में ईमानदार राजनीति, पारदर्शिता और जनसेवा की पहचान बन चुकी है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर राजस्थान में पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।आने वाले नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में मजबूत संगठन के दम पर आम आदमी पार्टी जनता के बीच एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी।उन्होंने कहा कि मोहन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बीकानेर जिला संगठन और अधिक सक्रिय,मजबूत एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनेगा।