तहलका न्यूज,बीकानेर। खत्री-मोदी -अरोड़ा समाज के सभी घटकों की एकमात्र शीर्ष प्रतिनिधि संस्था’माता हिंगलाज एंड वरुणदेव चैरिटेबल ट्रस्ट’ ने एक नया इतिहास रच दिया है।हाल ही में घोषित हुई राष्ट्रव्यापी कार्यकारिणी के हज़ारों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश भर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ज़ूम मीटिंग के माध्यम से एक साथ,एक समय पर ऐतिहासिक सामूहिक शपथ ग्रहण की।कैलाशी मदनमोहन मोदी ने बताया कि बीकानेर की गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव शिवा मोदी भवन में इस भव्य समारोह का आयोजन किया गया।यह गरिमामयी कार्यक्रम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री राजेन्द्र मोदी रायमलाणी (एडवोकेट) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में खत्री मोदी सार्वजनिक प्रन्यास के अध्यक्ष श्याम मोदी, प्रख्यात समाजसेवी राजकुमार मोदी (बजाज) और भाजपा नेता श्रीकिशन मोदी का विशेष व संयुक्त सहयोग रहा। ऐतिहासिक शपथ: दिन में सामूहिक विवाह,फिजूलखर्ची पर रोक और सामाजिक एकता पर जोर इस महाशपथ ग्रहण समारोह में देश भर से जुड़े हज़ारों समाज बंधुओं ने दो बड़े और क्रांतिकारी संकल्प लिए।दिन में और सामूहिक विवाह समारोह में शादियां:फिजूलखर्ची और देर रात के तड़के को अलविदा कहकर सामूहिक विवाह समारोहों को दिन में ही संपन्न कराने का संकल्प।
रोटी-बेटी का संबंध:खत्री समाज के ही विभिन्न समुदायों के बीच आपस में रिश्ते करने और करवाने के माध्यम से संपूर्ण समाज को एक अटूट सूत्र में पिरोने का संकल्प लिया।युवाध्यक्ष शशिकांत मोदी ने संस्था की 18 साल के गौरवशाली यात्रा के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि ट्रस्ट पिछले 18 वर्षों से समाज सेवा की नई मिसाल पेश कर रहा है,कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: समाज के सभी घटकों सिख,सिंधी, तैलीय,मुल्तानी,भाटिया,अरोड़ा,मोदी,पंजाबी एवं ब्रह्म खत्री समुदायों को एक मंच पर लाकर ‘सामाजिक एकता’ को फौलादी मजबूती देना और युवा पीढ़ी को रूढ़िवादिता से दूर कर प्रगतिशील विचारों से प्रेरित करना है।इस अवसर पर लोटस डेयरी प्रोडक्ट्स के निदेशक समाजसेवी अविनाश मोदी, डॉ.जे.के.खत्री,नवेंदु खत्री,के.के.खत्री,विनोद मोदी,जगदीश मोदी,घनश्याम मोदी,विजय खत्री,सुनील खत्री,कमल कपूर,अतुल शेफाली अरोड़ा,हीरा युधिष्ठिर मोदी,मोनिका किशनजी मोदी,जितेंद्र नैय्यर,नरेश खत्री,रमेश खत्री,अजय खत्री, सुनीता-दीपक मोदी, जेठमल खत्री, राधा नेमीचंद ब्रह्म खत्री,आदि असंख्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर बिज़नस टाइकून अशोक मोदी श्रीमती प्रवीण मोदी, विजय खत्री व राधा खत्री,घनश्याम मोदी व मदन मोहन मोदी को राष्ट्रीय खत्री गौरव अवार्ड 2026 प्रदान कर सम्मानित किया गया।तो आयोजक किशनजी मोदी ने मंचासीन अतिथियों को मोतियों की माला पहना कर उनका स्वागत सत्कार किया।समस्त अतिथियों ने एक जाजम पर बैठकर श्याम मोदी, राजकुमार मोदी और किशनजी मोदी के सौजन्य से आयोजित स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया ।
