तहलका न्यूज,बीकानेर।श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा आगामी 7 जून रविवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन के सामने वृंदावन होटल के फर्स्ट फ्लोर हॉल में “कोरा कागज था ये मन मेरा”…. सदाबहार फिल्मी गीतों से भरा गीत संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने बताया है कि मुख्य अतिथि सुरेश कुमार जोशी होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता एनडी रंगा और पन्नालाल नागल संयुक्त रूप से करेंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट मेहमान के तौर पर रामरतन धारणिया,जैसलमेर के गायक कलाकार मोहम्मद रफीक और गोविंद भाटिया शिरकत करेंगे।इस कार्यक्रम की मुख्य गायिका दिल्ली की हिमांशी सदाबहार रहे हिंदी फिल्मों के सुपरहिट डुएट सॉन्ग स्थानीय गायक कलाकारों के साथ पेश करेंगी।जिसमें नारायण बिहाणी,मेघराज नागल,ठाकुर विक्रम सिंह पडिहार,रामकिशोर यादव,मास्टर उदय सिंह बन्ना,इंजीनियर कमलकांत सोनी,राधेश्याम ओझा,जावेद मिर्जा,सुनील शादी,विनोद सक्सेना,हरियाणा सिंह,सुशील पारीक,डाक्टर राकेश रावत,आषुतोष रावल,हेमंत शर्मा,पवन कुमार चढ्ढा,अनुराग नागर,लक्ष्मीनारायण भाटी,भवानी सिंह चौहान,घनश्याम सोलंकी,शाकिर हुसैन सहित अन्य कलाकार शामिल हैं।इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर गोपाल अग्रवाल,पुखराज सोनी,राज खंजाची,प्रेम रत्न स्वामी,सुरेश ओझा,मदन सिंह नरूका,कमलजीत कौर,मोना स्वामी,हेमलता माथुर,मंजू गुलगुलिया,रितु साध,ममता सोनी,विजय मूंगिया,मंजुलता रावत,कविता,वीणा ओझा,वीणा खुरदरा,सूरजाराम नांगल आदि मौजूद रहेंगे। पब्लिसिटी सैय्यद अख्तर एवं कार्यक्रम मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी करेंगे।
