तहलका न्यूज,बीकानेर।कोटगेट सुभाष मार्ग स्थित सिटी डिस्पेंसरी नंबर पांच में शनिवार को हुए हंगामे की घटना को लेकर डिस्पेंसरी की डॉ.इंदूबाला गोयल ने पूर्व न्यास चैयरमेन मकसूद अहमद,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्त साजिद सुलेमानी और रियाद अहमद सुलेमानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोटगेट थाना पुलिस में परिवाद पेश किया है।डॉ.इंदूबाला ने थाना पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि 30 मई को सुबह करीबन दस-साढ़े दस जब मैं डिस्पेंसरी में मरीजों की नियमित ऑपीडी कर रही थी। तब एक महिला व उसके साथ एक पुरुष,करीब 2 माह के छोटे बच्चें को मुझसे इलाज करवाने के लिये अस्पताल में दिखाने आये,तब बच्चे की गंभीर स्थिति व उसकी उम्र 2 माह होने के कारण,अस्पताल में इतने छोटे बच्चे के इलाज सम्बन्धित सीमित संसाधन होने के कारण मैंने बच्चे की मां को सलाह दी कि आप तुरंत छोटे बच्चे के बेहतर इलाज हेतु पीबीएम अस्पताल ले जायें।इस बात से नाराज होकर थोडी देर बाद बच्चे को दिखाने आई महिला अपने साथ कुछ महिला व पुरूष लेकर आई,इनमें शामिल पूर्व न्यास चैयरमेन मकसूद अहमद,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साजिद सुलेमानी और रियाद अहमद सुलेमानी समेत बीस-तीस जनों ने डिस्पेंसरी में घुसकर हंगामा किया व मेरे कमरे में अनाधिकृत प्रवेश किया जहां मैं मरीज देखने में व्यस्त थी,उसके बाद उनके साथ आये लोगों ने मुझे चारों तरफ से घेर लिया,लज्जा भंग का प्रयास किया। इन लोगों ने मुझे व मेरे स्टॉफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हुवे मुझे धमकियां दी की तुझे यहां से जाना पड़ेगा।आरोपियों मेरे साथ अशिष्ट भाषा का प्रयोग करते हुवे गंदी-गंदी गालियां निकाली।इन लोगों ने सरकारी सम्पति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और बिना अनुमति के विडियों बनाकर सोशल मिडिया पर डाला और मुझ महिला चिकित्सक की छवी को दूषप्रचार कर खराब किया।इस दौरान बच्चे को दिखने आई महिला के साथ आये पुरूष ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की तो बचने के लिये मैंने मेरी कुर्सी पीछे खींच ली,जिससे मेरा चश्मा नीचे गिरा और टूट गया।आरोपियों ने मुझे व मेरे महिला स्टॉफ को मेरे कमरे में बंद करके बंदक बना लिया व बाहर एकत्रित लोग मुझे सम्बोधित करते हुये चिल्लाने लगे,वे कह रहे थे,कि तू आज बाहर निकल.तुझे काट-बांट कर फेंक देंगे,जिससे मैं काफी भयग्रस्त हो गई,करीब दो घंटे हमें कमरे में बंद रखा।इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मेरा बीच बचाव किया।जानकारी में रहे कि शनिवार की दोपहर हुए इस घटनाक्रम के बाद सीएमएचओं डॉ.पुखराज साध ने डॉ.इंदूबाला को चिकित्सीय सेवाओं में लापरवाही के लिये एपीओं कर दिया था।डॉ.साध ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए आरसीएचओ के निर्देशन में तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है।जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी।
