तहलका न्यूज,बीकानेर।लालगढ़ रेल्वे स्टेशन पर नशीला पदार्थ डोडा पोस्त मिलने का मामला सामने आया है।जीआरपी पुलिस को रेल्वे स्टेशन पर 14.525 कि लोग्राम डोडा पोस्त मिला।जीआरपी पुलिस के अनुसार जीआरपी उत्तर जोधपुर एसपी केवलराम व जीआरपी वृत बीकानेर के पुलिस उप अधीक्षक आरपीएस हरिराम सोनी के निर्देशानुसार रेल्वे की सीमा में नशा तस्करी व अन्य गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान की पालना के संबंध में थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित मय जाब्ता गश्त पर था।जब टीम लालगढ़ रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर पहुंची तो प्लेटफार्म की बैंच के पास एक आसमानी रंग का लावारिस ट्रोली बैग दिखा।पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें एक सफेद प्लास्टिक का क ट्टा मिला।इस कट्टे में डोडा पोस्त मिला।हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह बैग किसका था।अंदेशा है कि यह ट्रोली बैग किसी को सप्लाई करने की नीयत से यहां छोड़ा गया हो,लेकिन पार्टी द्वारा बैग उठाने से पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई हो।दूसरी संभावना तस्कर द्वारा बैग भूलने की भी हो सकती है।ऐसा भी अंदेशा है कि आरोपी तस्कर बैग रखकर पास ही में किसी काम से गया हो या पुलिस को देखकर बैग छोड़ फरार हो गया हो। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।उल्लेखनीय है कि रेल्वे स्टेशन पर मादक पदार्थ पकडऩे की यह कार्रवाई थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित मय टीम में हैड कांस्टेबल रामनारायण,राजाराम,अनिल कुमार व सियाराम शामिल थे।