तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थानान्तर्गत विवाह समारोह में शादी की खुशियों में उस खलल पड़ गया।जब मिठाई खाने के बाद एक दर्जन के करीब लोग अस्पताल पहुंच गये।जिनका इलाज पीबीएम में किया जा रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि श्रीरामसर में शादी की बंदौली से जुड़ा कार्यक्रम था।इसमें शामिल होने आस-पास के गांवों से रिश्तेदार जुटे थे।इसी दौरान गंगाशहर इलाके की हर्षिता स्वीट्स नामक दुकान से मिठाई “चमचम” मंगवाई।जिसके कुछ समय बाद कई लोगों को उल्टी,पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी।देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई,जिसके बाद उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल के एचआई वार्ड में भर्ती कराया गया।

इन लोगों का चल रहा है उपचार
पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर बी सी घीया के अनुसार अस्पताल में भर्ती मुकेश,बाबूलाल,देवीलाल,बद्रीलाल,राजू देवी,मनीषा,मोनू,नीलम,लक्ष्मण,गुड्डू,आरती,भोजराज का उपचार जारी है।शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां चिंता में बदल गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैम्पल
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम फूड इंस्पेक्टर श्रवण वर्मा के साथ पहले हॉस्पिटल पहुंची और पूरी जानकारी लेने के बाद मौके पर भी गई। इस टीम ने हर्षिता स्वीट्स पर जांच पड़ताल कर मिठाई के 03 सेंपल भी लिए हैं जहां से मिठाई खाने के बाद बीमार होने की बात कही गई है।