लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से वार, घटना सीसीटीवी में कैद
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर हुए जानलेवा हमला किया गया है।बताया जा रहा है कि आठ-दस बदमाशों द्वारा युवक की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की।मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।पुलिस के अनुसार चौपड़ा बाड़ी निवासी परमेश्वर सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 13 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे वह कोचर सर्किल स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। इसी दौरान उसकी बहन के ससुराल पक्ष से जुड़े कुछ लोग अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और उसे घेर लिया।आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने लोहे की रॉड,लाठी-डंडों एवं अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया।रिपोर्ट में बनवारीलाल सोनी,प्रवीण सोनी,जैकी सोनी,गणेश सोनी,ऋतिक सोनी,दीपू सोनी सहित 10 से 15 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।हमले में परमेश्वर सोनी के सिर,आंख और पैरों में चोटें आई हैं।आरोप यह भी है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा उसका एप्पल आईफोन 15 प्लस भी तोड़ दिया।पुलिस के मुताबिक युवक की दाहिनी आंख के पास चोट के निशान पाए गए हैं।घटना के बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।गंगाशहर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।