तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम चुनाव में महापौर की सीट अनारक्षित होने के बाद आई नामांकनों की बाढ़ में कही जीजा-साला आमने सामने है तो कही साढू भाई चुनावी मैदान है।वहीं चाचा-भतीजा ने भी चुनावी समर में ताल ठोकी है।नामाांकन पत्रों के बाद सामने आएं नामों में वार्ड 80 में साला बहनोई कांग्रेस व भाजपा से आमने सामने है। यहां तो कांग्रेस ने चाचा-भतीजा को टिकट दिया है।वार्ड 35 से मनोज विश्नोर्ई और वार्ड 31 से राकेश विश्नोई कांग्रेस के उम्मीदवार है।जो चाचा-भतीजा है।इधर वार्ड नं 73 से अनिल कल्ला व वार्ड 2 से संजय आचार्य कांग्रेस से दावेदार है जो रिश्ते में साढू है।इतना ही नहीं भाजपा ने भी अपने परिवार जनों को टिकट देकर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है।पूर्व पार्षद बजरंग सोखल,अनूप गहलोत,हरिओम,विनोद करल,माणकलाल कुमावत,भाजपा के पूर्व महामंत्री मोहन सुराणा,भाजपा पदाधिकारी जेठमल नाहटा ने अपनी पत्नी को भाजपा से चुनावी समर में उतारा है।पूर्व पार्षद चारू शर्मा के पति हिमांशु शर्मा,लक्ष्मी कंवर हाडलां के पति श्याम सिंह हाडला,कमला कंवर के बेटे भगवान सिंह मेडतिया,मजीदन के पुत्र फारूख चौहान,पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र पंवार ने अपने भतीजे की बहु पूनम पंवार भाजपा से प्रत्याशी है।तो कांग्रेस ने अरविन्द मिढ्ढा ने अपने पुत्र को टिकट दिया है।इसी तरह कांग्रेस के गुलाम मुस्तफा ने अपनी पुत्रवधु नसीम बानो,पूर्व पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा ने अपने भतीजे महेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनवाया है।वहीं पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला भी चुनावी मैदान में है।उधर कई पूर्व पार्षद को भी पार्टियों ने टिकट दिया है।इनमें भाजपा के हेमेन्द्र भाटी,विनोद धवल,सुशीला कंवर राजपुरोहित,पुनीत शर्मा,भंवरलाल साहू,शिवचंद पडिहार,किशोर आचार्य, गिरिराज जोशी,जमनलाल गजरा व किशन चौधरी शामिल है।तो कांग्रेस ने भी नंदकिशोर गहलोत,चेतना डोटासरा,दुर्गादास छंगाणी,जावेद पडिहार,जावेद खान,शहाबूद्दीन भुट्टो,अकबर खादी,परमानंद गहलोत,यूनुस अली,नंदलाल जावा,लक्ष्मीदेवी स्वामी,सुशील सुथार,धर्मवीर नाहटा प्रमुख है।
