‘पार्षद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट
तहलका न्यूज,बीकानेर।नगरीय निकाय चुनाव में मतदान की तारीखें नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है।इन्हीं हलचलों के बीच अब बड़ी खबर ये है कि भारतीय जनता पार्टी अपने सबसे बड़े चेहरे के तौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चुनावी फ्रंटलाइन पर उतार रही है।’पार्षद चुनाव’ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट अपील के लिए मुख्यमंत्री के उतरने से प्रचार अभियान का पूरी तरह से हाई-वोल्टेज मोड पर आना तय है।दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस बार स्टेट या सेंट्रल लेवल के बड़े नेताओं के बजाय पूरी तरह से स्थानीय नेतृत्व और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं पर दांव लगाने की साइलेंट स्ट्रेटजी अपनाई है।जहां मुख्यमंत्री के 10 मेगा रोड शो और केंद्रीय मंत्रियों के सघन डोर-टू-डोर कैम्पेन के जरिए हर एक बूथ पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है,वहीं कांग्रेस स्थानीय मुद्दों,मोहल्ला-लेवल कनेक्ट और वार्ड प्रत्याशियों की व्यक्तिगत साख के दम पर चुनाव जीतने का दावा कर रही है।इस सियासी परिदृश्य में यह मुकाबला इस बात का बड़ा टेस्ट है कि क्या भाजपा की मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय नेतृत्व की हाई-प्रोफ़ाइल ब्रैंडिंग,कांग्रेस की ग्राउंड-लेवल पर स्थानीय नेटवर्क पर भारी पड़ पाएगी या नहीं?
पुष्करणा स्टेडियम से शुरू होगा रोड शो
मुख्यमंत्री के रोड शो की शुरुआत दोपहर 2:40 बजे पुष्करणा स्टेडियम से होगी। यहां से रोड शो गोकुल सर्किल, नथूसर गेट,बारह गुवाड़ और आचार्य चौक होते हुए आगे बढ़ेगा।इसके बाद तेलीवाड़ा,कोटगेट,केईएम रोड और सादुल सर्किल से होते हुए रोड शो जूनागढ़ पहुंचेगा।
जूनागढ़ के पास होगा समापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं और आमजन को जूनागढ़ के आगे संबोधित करेंगे।कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री शाम को ही बीकानेर से रवाना होंगे।सभा के लिए सभी प्रत्याशियों को अपने समर्थकों के साथ जूनागढ़ पहुंचने की अपील की जा रही है।इस दौरान मुख्यमंत्री बागियों के कारण बिगड़ रहे समीकरणों को सुलझाने की कोशिश भी कर सकते हैं।मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों की मौजूदगी रहने की संभावना है।रोड शो के दौरान विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया जाएगा।
रोड शो के साथ सांगठनिक बैठकें
सीएम की इस आक्रामक रणनीति में सिर्फ रोड शो और जनसभाएं ही शामिल नहीं हैं,बल्कि संगठन को पूरी तरह एक्टिव करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है।रोड शो के साथ-साथ मुख्यमंत्री और वरिष्ठ प्रदेश नेता हर जिले में अहम सांगठनिक बैठकें भी लेंगे।इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य बूथ कार्यकर्ताओं के साथ डायरेक्ट संवाद कायम करना और स्थानीय स्तर पर यदि कोई अंदरूनी गुटबाजी या कमजोरी है,तो उसे मौके पर ही दूर करना है।पार्टी के केन्द्रीय चुनाव संचालक व सह संचालक और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी इन क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों को उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों और स्थानीय मुद्दों के हिसाब से विशिष्ट वार्डों और नगर निगमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
