पंजाबी महासभा करेगी कांग्रेस का चुनाव में विरोध
तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण के बाद उपजे आक्रोश और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ की गई मारपीट के बाद अब घमासान तेज हो गया है।जिसको लेकर आज पंजाबी महासभा की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में पंजाबी महासभा ने अपने समाज के प्रत्याशियों को छोड़ शेष कांग्रेस के प्रत्याशियों के खिलाफ वोट का आह्वान किया है।अध्यक्ष सुरेश खिंवानी ने बताया कि जिस तरह मोहित अरोड़ा पर झूठे एससी एसटी के मुकदमे लगाए गए हैं। उसका समाज विरोध करता है।यदि यह झूठे मुकदमे कांग्रेस की ओर से वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस को इन नगर निगम चुनाव के अलावा आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।उन्होंने बताया कि मोहित ने किसी दलित के साथ मारपीट नहीं की है बल्कि उसने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट की।इस मारपीट के दौरान उन्होंने ना तो किसी हथियार का उपयोग किया और ना ही उन्हें जाति सूचक गालियां निकाली।अरोड़ा ने कहा कि अब हमारी मांग है कि मोहित अरोड़ा को न्याय मिले और टिकट चुराने प्रकरण की अच्छी तरीके से जांच हो।इस प्रकरण को लेकर के पंजाबी महासभा कल रविवार को एसपी को ज्ञापन देगी। हालांकि कल रविवार को अवकाश है,इसके बावजूद पंजाबी महासभा के कार्यकर्ता सुबह जिला कलेक्ट्री के पास एकत्रित होकर के एसपी को ज्ञापन देने जाएंगे।
अर्जुनराम और मदनलाल में हुई बड़ी डील
मोहित अरोड़ा के पिता और पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और केंद्रीय मंत्री का अर्जुनराम मेघवाल मौसेरे भाई हैं और इन दोनों में अपनी पसंद का महापौर बनाने के लिये बड़ी डील हुई है।जिसके कारण कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों के टिकट काटे और कई सिंबल चोरी हुए हैं। उन्होंने कहा करीब चार वार्डो में सिंबल चोरी हुई है यह दोनों मिलकर के अपना महापौर बनवाना चाहते हैं जिसके कारण कांग्रेस के टिकटों का वितरण गलत हुआ और सच्चे कार्यकर्ता टिकट से वंचित हुए।उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे पुत्र को बिना पक्ष रख ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया जो सरासर गलत है।जब मोहित अरोड़ा यह सवाल किया कि उनकी टिकट क्यों बदली गई है,तो मदनलाल मेघवाल ने इसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया,बल्कि।उसे उकसाया गया।मोहित अरोड़ा ने कहा कि यह तो गलत है। इस मदनलाल मेघवाल की टिप्पणी पर मोहित अरोड़ा ने उनके साथ मारपीट की,जिसकी हम भी निंदा करते हैं।
तीन वार्ड में करेंगे समर्थन
पंजाबी महासभा ने ऐलान किया कि वह वार्ड 32 में कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड 41 के कांग्रेस प्रत्याशी और वार्ड 50 के भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करेंगे क्योंकि यह उनके समाज के प्रत्याशी हैं। बाकी सभी वार्डों में कांग्रेस का विरोध किया जाएगा अगर कांग्रेस ने मोहित अरोड़ा पर लगे झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए तो। उनका कहना है कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल और वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस की टिकट मांग रहे मोहित अरोड़ा के बीच जो घटनाक्रम हुआ है उसके आधार पर पुलिस में दर्ज मुकदमे में गलत धाराएं जोड़ी गई है । उनका कहना है कि मोहित अरोड़ा ने मदनलाल मेघवाल के साथ मारपीट की है,जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेकिन पिस्टल दिखाना या दलित संबंधी कोई गाली गलौच की बात गलत है। इसलिए पंजाबी महासभा ने यह फैसला लिया है कि उक्त प्रकरण की गलत धाराएं हटाई जाए अन्यथा पंजाबी महासभा इस चुनाव में बीकानेर के 77 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध करेगी,जिन तीन वार्डों में पंजाबी समुदाय से जुड़े प्रत्याशी खड़े हैं उनका समर्थन जरूर करेगी ।
