mahpour

तहलका न्यूज,बीकानेर।सोमवार को होने वाले महापौर चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक हस्तक्षेप से खफा कांग्रेसी पार्षद एड मनोज विश्नोई के समर्थक अधिवक्ताओं ने चुनाव में सता पक्ष के दुरूपयोग पर नाराजगी जताते हुए रोष जताया है कि अगर प्रशासन की ओर से कांग्रेसी पार्षदों को वेबजह चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने से रोका जाएगा। तो महिला अधिवक्ताओं के साथ कुछ अधिवक्ता आत्मदाह तक कर सकते है। विश्नोई सहित इन अधिवक्ताओं का आरोप है कि सरकार द्वारा अनैतिक तरीको को अपनाकर निकाय चुनाव के मेयर पद के लिये सोमवार को होने वाले चुनाव में कांग्रेसी पार्षदों को वोट देने से रोका जा सकता है। ऐसा करने पर एड संतोष विश्नोई,एड अनिल पूनिया,एड पुष्पेन्द्र खत्री,एड पुष्पा चौधरी,एड संतोष बिनावरा ने नगर निगम परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी है।