तहलका न्यूज,बीकानेर।मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार,सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश मौसूण “जांगलू वाले” हाल लूणकरणसर को अखिल भारतीय क्षत्रिय स्वर्णकार विकास मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद में संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया है।कुमाणा बास के निवर्तमान बूथ अध्यक्ष मौसूण धरातलीय सामाजिक कार्यकर्ता और मेहनतकश व्यक्तित्व,सकारात्मक सोच विचार रखने व दार्शनिकता पर कर्तव्य को महत्व देने वाले धरातल से उठकर ब्लाक,जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों बार मनोनीत व अभिनंदित हो चुके हैं।डेढ़ दशक पूर्व आप द्वारा शुरू किए गए अभियान आपसी समन्वय (निर्वाचित व चयनित व मनोनीत) के तहत राजस्थान प्रदेश व अन्य राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्सा सहित अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों व पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष व अध्यक्षा,भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों के सांसद व पूर्व सांसद,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व विभिन्न बोर्डों से चैयरमेनों समेत विभिन्न राजनीतिक दलों में दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संपर्क समन्वय स्थापित कर न केवल अभिनंदन कर रहे हैं बल्कि सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए अंतिम छोर पर खड़े सामान्य मानवी के जीवन को सरलता प्रदान करने में भूमिका सुनिश्चित कर रहें हैं और विभिन्न समाजोपयोगी कार्यों में निरंतर भागीदारी निभा रहे हैं।आपकी सेवा व्यवस्थाओं की श्रृंखलाओं को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न अवसरों पर आपको दायित्व प्रदान कर उत्साहवर्धन किया जाता रहा है।जिसमें भामाशाह सम्मान विजेता – 2015,बीकानेर समाज गौरव अवार्डी- 2024 से नवाजा गया है।पूर्व मंडल संयोजक भाजपा लूणकरणसर,ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य,निवर्तमान तहसील अध्यक्ष, युवा स्वर्णकार संस्थान राजस्थान राजस्थान प्रदेश प्रभारी अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच सहित पिछले सप्ताह ही,अखिल भारतीय क्षत्रिय स्वर्णकार विकास मंच में राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद में संरक्षक मनोनीत किया गया है।आपके मनोनयन पर संपूर्ण राजस्थान समेत भारतवर्ष से आपको बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है।अखिल भारतीय क्षत्रिय स्वर्णकार विकास मंच द्वारा राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपने पर मौसूण ने गोपाल सोनी व त्रिलोकीनाथ सोनी का आभार प्रकट करते हुए,संगठन से समाज को सरलता प्रदान करने का भरोसा दिलाया है।
नोट:प्रिय पाठकों में 9352215595 वाले नंबर एक बारगी ब्लॉक हो गये है। प्लीज आप पाठकों से आग्रह है कि आप बीकानेर तहलका के ऑफिशियल ग्रुप में जुड़ जाएं। ताकि आपको ताजा खबरों से अपडेट रखा जा सके। जो जुड़े हुए है,उनके लिये ये संदेश नहीं है। बल्कि ये संदेश उन लोगों के लिये है। जो 9352215595 वाले नंबर से ग्रुपों में जुड़े हुए थे।
आपका अपना
जयनारायण बिस्सा
