












तहलका न्यूज़,बीकानेर ।भारतीय जनता पार्टी देहात के नाल ग्राम में हजारों तिरंगों के साथ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में विशाल जनसैलाब उमड़ा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में हजारों तिरंगों के साथ देशभक्ति में सराबोर नजारा दिखाई दिया इस यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है,जो भारत की एकता,अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक सशक्त बनेगा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जब बात तिरंगे की आती है तो लोगों को बचपन याद आ जाता है जब हम स्कूल में पढ़ते थे तब 15 अगस्त में प्रभातफेरी अपने गांव में निकलते थे और विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा का गान करते थे। यह तिरंगा हम लोगों की आन बान शान है यह हमेशा ऊपर रहना चाहिए। इस तिरंगे के लिए हमारे देश के लाखों लोगों ने अपना बलिदान और कुर्बानी दी है देश के तिरंगे के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए ऐसे लोग की याद में यह यात्रा निकाली गई है। इस सफल और भव्य आयोजन के लिए सबसे पहले इस यात्रा के लिए देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित यह यात्रा न केवल एक सांकेतिक कार्यक्रम है,बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पण और गर्व की भावना जगाना है आज की तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही पहली बार मुख्यमंत्री स्वयं इसमें शामिल हुए और जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें ये हमारे कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और का सम्मान है। मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की तिरंगा यात्रा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा,विधायक विश्वनाथ मेघवाल,ताराचंद सारस्वत,सिद्धि कुमारी,जेठानंद व्यास,अंशुमान सिंह भाटी,विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार,प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया,प्रभारी ओम सारस्वत,पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी,यात्रा संयोजक महेंद्र ढाका,महामंत्री दिलीप राजपुरोहित,तोलाराम कूकना,कैलाश सियाग,उपाध्यक्ष मोहन ढाल,हेमनाथ जाखड़,जसवंत दईया,महेश झांवर,राजपाल सिंह,कुसुम शर्मा,मंत्री राजाराम ओझा,संजना प्रजापत, मनमोहन सिंह, खुशबू आसोपा, शिल्पा चारण, सोशल मीडिया संयोजक,कोजुराम सारस्वत,पवन स्वामी,निशु लांबा,डॉ पूजा मोहता,श्रवण प्रजापत,मांगीलाल गोदारा,कानदान सिंह के साथ हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
