

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे है। आएं दिन कोई न कोई अपनी ईहलीला को समाप्त कर रहा है। ताजे मामले शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के है। जहां एक अधेड़ व एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया है। शहर के बीछवाल थाना इलाके में 41 वर्षीय व्यक्ति फांसी के फंदे पर झूल गया। जानकारी मिली है कि इंद्रा कॉलोनी में रविवार शाम चोरू राम पुत्र सत्यनारायण ने अपने घर में फांसी लगा ली। सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार हाजी जाकिर,हाजी नसीम,सोयेब भाई,राजकुमार खडग़ावत,जुनैद भाई,इमरान,इरफान,अयूब चाचा,मलंग बाबा,शकील मौके पर पहुंचे और पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं जिले के नापासर थाना क्षेत्र के गुसांईसर गांव में 50 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सरला देवी के रूप में हुई है। मृतका के देवर फताराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि सरला ने घर में पशुओं के लिए बने छपरे में रस्सी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर नापासर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
