तहलका न्यूज,बीकानेर। सादुलगंज स्थित आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर की चिकित्सक व अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने और चिकित्सा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज रामनिवास कूकना की अगवाई में जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारी मैदान में धरना दिया गया। जिसमें वक्ताओं ने चिकित्सक डॉक्टर बी एल स्वामी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बाद में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियो द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियो से समझाइश की। लेकिन प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थर फेके जाने के बाद पुलिस ने भीड़ को तीतर भीतर करने के लिए बल प्रयोग किया और जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान पुलिस द्वारा कई प्रदर्शन कारियो को गिरफ्तार भी किया गया है।

ऐसे बिगड़ा मामला
कलेक्ट्रेट परिसर में एंट्री की बात पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड गिरा दिए,जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा। जवाब में कार्यकर्ताओं ने भी पत्थरबाजी की।कांग्रेसियों की भीड़ ने कलेक्ट्री परिसर में बैरिकेड गिराकर घुसने की कोशिश की।पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया,लेकिन कांग्रेसी उग्र हो गए। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए।इस दौरान कांग्रेस नेता कूकणा सहित उनके समर्थकों के भी चोटें आई। मामले में पुलिस ने कूकणा के साथ ही महेंद्र गहलोत,श्रीकृष्ण गोदारा,हरिराम गोदारा समेत 12 से अधिक को हिरासत में लिया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री के जाते ही उग्र हुए पुलिस के अनुसार
घटना से कुछ देर पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बीडी कल्ला भी धरना स्थल पर पहुंचे थे। उनके जाते ही भीड़ उग्र हो गई और कूकणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरी में घुसने का प्रयास किया,लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

डॉक्टर को क्लीनचिट देने से नाराज थे
बता दें कि 12 सितम्बर को रामेश्वर लाल पुत्र मुखराम की मौत हो गई थी। मामले में कांग्रेस नेताओं ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। सोमवार को आई मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट डॉक्टर को क्लीनचिट दी गई। इस रिपोर्ट का कांग्रेसी नेताओं ने विरोध किया था।