तहलका न्यूज,​बीकानेर।बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के विधिक कार्यों को नई ऊर्जा और गति प्रदान करने हेतु राजस्थान सरकार के शहरी विकास एवं आवासन विभाग के निर्देशानुसार नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।प्राधिकरण द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार,अशोक कुमार प्रजापत,ज्ञानप्रकाश सैन,दुर्गेश नन्दन राजपुरोहित,विकास छंगाणी एवं कौशल शर्मा अधिवक्ताओं को पैनल में शामिल किया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार,शहर महामंत्री श्याम सिंह हाडला,हरीश भोजक,अरुण सोलंकी,सुरेश छींपा,दिनेश भटनागर के साथ रानी बाजार मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी एवं मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन ने संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए इस नियुक्ति को प्राधिकरण के लिए एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि “पारदर्शी शासन और त्वरित न्याय की दिशा में यह सरकार का एक सराहनीय कदम है।”