aef3c193-d4e2-4e00-96ee-32af8cbbac20

 

तहलका न्यूज, बीकानेर।स्थानीय सुजानदेसर के रामनाथ जी की कुटिया के पीछे अष्टमहालक्ष्मी और आदि गुरु शंकराचार्य जी का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। जिसका प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से प्रारंभ होगा।कार्यक्रम प्रभारी सोनू गहलोत ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पंडित भाईश्री के सान्निध्य में 31 जनवरी तक चलेगा।प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर आज 24 जनवरी को मुख्य अतिथि के रूप में तारातारा मठ के महंत एवम पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी पधार रहे हैं।