

तहलका न्यूज,बीकानेर।आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा नीलम बावरी को बालिका गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया|संस्थान चेयरपर्सन डॉ.अर्पिता गुप्ता ने बताया कि नीलम का यह सम्मान उनके एसएससी जीडी में सिलेक्शन के कारण किया गया है| नीलम अपने समुदाय की पहली लड़की है जिसका सरकारी नौकरी में चयन हुआ है और बीएसएफ अकादमी ग्वालियर में पोस्टिंग मिली है|नीलम हुसंगसर गांव के एक किसान परिवार से आती है| नीलम के परिवार मे उनके पिता जगतार सिंह माता सलुन कौर और चार भाई बहन हैं|नीलम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के साथ गुरु पुखराज मेघवाल को दिया|नीलम ने बताया की तैयारी के दौरान उनके गुरु पुखराज ने उन्हें शिक्षा ,शारीरिक अभ्यास,डाइट,फिटनेस और डिसिप्लिन में गाइड किया|वही उनके माता-पिता और भाई-बहनों ने घर की विपरीत परिस्थितियों होते हुए भी उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया|डॉ.गुप्ता ने बताया कि बालिका गौरव सम्मान एक प्रयास है उन सब सभी बालिकाओं को प्रोत्साहित करने का जिन्होंने अपनी मेहनत से सपनों को हकीकत में बदला,यह उनकी सफलता का सम्मान है,और प्रेरणा है उन सब बालिकाओं के लिए जो जीवन में आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं|संस्थान द्वारा आगे भी शहर की ऐसी और बालिकाओं के ज़ज़्बे को सम्मानित किया जाएगा |साथ ही अभिभावकों से अपील है कि बेटियों को भी समान अवसर दें और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें|कार्यक्रम को सफल बनाने में स्नेहा शर्मा शगुन सोलंकी,शारदा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही
