तहलका न्यूज,बीकानेर। आमतौर पर देखने में आता है कि सरकारी विभागों में शिकायतें करने के बाद भी इसका निस्तारण आमजन के लिये टेढ़ी खीर साबित होता है। लेकिन फ्रेंड फोलोईंग वाले व्यक्ति के सोशल मीडिया पर इसका प्रसार होने के साथ ही प्रशासनिक अमला जाग उठता है और किसी न किसी तरह उस समस्या को निस्तारित करने में जुट जाता है। कुछ ऐसा ही पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई करते है। जब उनको जन समस्या के लिये बुलावा आता है। तो वे मौके पर पहुंचकर लोगों की लंबित परेशानी को दूर करने में जुट जाते है। एक फेसबुक लाइव मौका स्थल से क रने के साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारी विश्नोई से संपर्क साधते है और तुरंत काम में लग जाते है। कुछ ऐसा ही शनिवार को देखने को मिला। जब रथखाना कॉलोनी में नगर निगम की ओर से विगत दो माह पहले बनाई गई सड़क की बखिया उधडने लगी तो यहां निवास करने वाले पूर्व बार अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई को फोन किया। एड शर्मा के फोन पर विश्नोई मौके पर पहुंचे। यहां मौजूद लोगों की बात सुनी। फिर फेसबुक पर लाइव आकर उस समस्या को उठाया। इतना ही नहीं यहां हो रखे अतिक्रमण व बिगड़ी सफाई व्यवस्था के मुद्दे को भी उठाया। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने विश्नोई से संपर्क साधा। विश्नोई ने तत्काल इस समस्या को ठीक करने की बात कही। अवकाश का दिन होने के उपरान्त भी निगम का दस्ता पहुंचा तथा अतिक्रमण को हटाने के साथ सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को बुलाकर सड़क को दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए। विश्नोई ने ऐसा न होने पर मंगलवार को निगम घेराव की चेतावनी भी दी।
लोगों की आस बनते जा रहे है विश्नोई
हालांकि विश्नोई वार्ड 35 से पार्षद निर्वाचित हुए थे। किन्तु अब शहर के किसी भी वार्ड में समस्या की सुनवाई नहीं होती तो वार्डवासी अधिकारियों को फोन करने की बजाय विश्नोई को फोन करते है और उन्हें अपना मर्म बताते है। जिसके बाद विश्नोई भी एक्टिव मोड में नजर आते है। वे तुरंत सोशल मीडिया पर लाइव आकर संबंधित समस्या ओर लोगों की परेशानी को उजागर करते है। जिससे सोया प्रशासन जागता है और मौके पर पहुंच समस्या का निस्तारण करने में लगता है। लाइव के दौरान कमेंट करने वाले भी विश्नोई जैसा जनप्रतिनिधि होने की बात हर वार्ड में लिखते है।
