




तहलका न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस से भाजपा में आएं नेता के हालात कुछ समय बाद किस तरह होते है। उसकी पीड़ा ऐसे ही एक नेता में झलकी। जिसने एक साक्षात्कार में न केवल बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को आड़े हाथों लिया। बल्कि उन्हें उखाड़ फैकने की चुनौती भी दी। ये नेता कोई ओर नहीं बल्कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस टिकट न मिलने से नाराज होकर भाजपा में आएं राजकुमार किराडू है। एक टीवी चैनल में साक्षात्कार के दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के जुडऩे की बजाय व्यापारी,ठेकेदार,स्कू ल-कॉलेज संचालक जुड़े हुए है। न की राजनीतिक समझ वाले लोग। किराडू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाला आने वाले समय आने पर भुगत भी लेंगे। उन्होंने कहा कि जेठानंद व्यास के भरोसे कांग्रेस पार्टी छोड़कर आया था। लेकिन मुझसे किसी प्रकार की न तो राजनीतिक सलाह नहीं की और न ही मेरे द्वारा संगठन में साथी कार्यकर्ताओं को संगठन स्तर पर पद देने की सिफारिश की तो उसको भी नकार दिया। जो अपने आप में अनदेखी है। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के कामकाज को सराहा तो सुमित गोदारा से ज्यादा काम न पडऩे की बात कही।
पीबीएम बना रोजगार का केन्द्र
किराडू ने पीबीएम में ठेका प्रवृत्ति के जरिये यहां से रोजगार प्राप्त करने की बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा-कांग्रेस के संगठन व सता में काबिज लोग पीबीएम के जरिये रोजगार कर रहे है।
भाजपा का डेढ़ साल का कार्यकाल शून्य
भाजपा नेता किराडू ने सड़कों का कही पर निर्माण होना यह कोई विकास क ार्य नहीं है। बीकानेर आज भी नशा मुक्त नहीं हो पाया। सट्टेबाजी चरम पर है। कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।
बीडीए व निगम में नहीं हो रहे काम
उन्होंने स्पष्ट कहा कि न तो बीडीए में और न ही निगम में जनता के काम नहीं हो रहे है। केवल बड़े नेता आने पर ही खानापूर्ति के रूप में काम होते है। ऐसा लगता है कि बीकानेर में राजनीतिक शून्यता है,अफसर शाही हावी है। सीएम के संज्ञान में लाने के बाद भी महज आश्वासन ही मिले।
भाटी ही कसते है प्रशासन पर नकेल
किराडू ने कहा कि शहर में अपने काम के लिये नकेल कसने वाले नेता कई हुए है। पर जनता के लिये प्रशासन की नाक में नकेल कसने वाला एक मात्र नेता देवीसिंह भाटी ही है। उन्होंने बिना किसी के नाम लिये इशारों ही इशारों में कहा कि जो राज में रहे विधायक है,वो भी इसमें शामिल है।
अशोक गहलोत ने कांग्रेस का किया सत्यानाश
कांग्रेस में वापसी को नकारते हुए किराडू ने कांग्रेस को रसातल पर लाने के लिये पूर्व सीएम अशोक गहलोत को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर गहलोत ने कांग्रेस का सत्यानाश किया। उन्होनें कहा कि अगर महापौर का सीधा चुनाव होता है और पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे,पार्षद का नहीं।