तहलका न्यूज,बीकानेर। भाजपा के युवा नेताओं भगवान सिंह मेडतिया व वेद व्यास ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस नेताओं द्वारा पेपर लीक प्रकरण में की जा रही बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेसजनों के चेहरे बेनकाब होने की बात कही है। इन दोनों नेताओं ने कहा कि जिस तरह पिछले दो दिनों से कांग्रेसजन अपने भाषणों में पेपर लीक प्रकरण को लेकर बयान दे रहे है। उससे साफ जाहिर है कि वे युवाओं के साथ छलावा कर रहे है। उनके बयान दोहरे चरित्र वाले है। इन दोनों ने आरोप लगाया है कि डॉ बन्ने सिंह,सुभाष यादव,बी एस बैरवा,डी पी जरौली सभी राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़ थे। डॉ बन्ने सिंह राजीव गांधी स्टडी सर्किल के कॉडिनेटर है। जिनसे 15 घंटे पूछताछ की गई थी। जारौली को कांग्रेस सरकार में ही रेट पेपर लीक प्रक रण में कांग्रेस सरकार ने बर्खास्त किया था और उनकी संलिप्तता रीट पेपर लीक प्रकरण में पाई गई थी। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेसी नेताओं द्वारा राजीव गांधी स्टडी सर्किल के कार्यक्रम में जाना इस बात को दर्शाता है कि पेपर लीक प्रकरणों से इनकी सांठगांठ थी।