तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में शनिवार को बिजली और पानी दोनों की आपूर्ति अनेक क्षेत्रों में बाधित रहेगी। इसके लिए बिजली और जलदाय विभाग ने अलग अलग जानकारी दी है।नागणेचीजी हेड वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित जन स्वास्थ्य अभि विभाग की ओर से नागणेचीजी हेड वर्क्स पर पंप मरम्मत का कार्य शनिवार को किया जाना है। विभाग की अधिशाषी अभियंता ऋतु मिशन ने बताया कि नागणेचीजी हेड वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों यथा करणीनगर,पवनपुरी,गांधी कॉलोनी,बल्लभ गार्डन,सुदर्शन नगर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। ये नहीं बताया गया है कि पानी बिल्कुल नहीं आएगा या फिर कुछ समय के लिए दिया जाएगा।

अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित

जीएसएस /फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई के दौरान शनिवार को अनेक क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक

करणी सिंह स्टेडियम का क्षेत्र।

दोपहर 03:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक

राजीव नगर, सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10 का क्षेत्र।

प्रातः 08:00 बजे से 11:30 बजे तक

करणी नगर, गांधी कॉलोनी (पवनपुरी) का क्षेत्र।

दोपहर 12:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक

वाई ब्लॉक वल्लभ गार्डन का क्षेत्र।

10:00 बजे तक प्रातः 07:30 बजे से

सेक्टर 4 पवनपुरी, करणी नगर, पवनपुरी नर्सिंग होम के पीछे का क्षेत्र।

प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

बांदरा बास का क्षेत्र।

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक

नया पीर दरगाह के पास बंगला नगर, लिटिल चिल्ड्रन स्कूल के पास MDV कॉलोनी, अग्निशामन ऑफिस के पीछे MDV, रामदेव मंदिर के पास का क्षेत्र।

दोपहर 02:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक

BSTC स्कूल के पीछे बंगला नगर का क्षेत्र।

प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

अलख सागर कुएं के आस-पास का क्षेत्र।