




तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में अनियंत्रित कार पलटा खा गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हुए है। जानकारी मिली है कि तेज रफ्तार में जा रही अल्टो कार सागर रोड स्थित डी मार्ट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में चार जने सवार रहे। इनमें वीर सिंह,शहराज,रफीक भाटी व एक अन्य जना घायल हुए। जिन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां बीदासर निवासी रफीक भाटी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पता चला है कि रफीक भाटी पेशे से अधिवक्ता थे।