


तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान किराये पर दिलाने के नाम पर ठगी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष व्यास पुत्र शंकरलाल व्यास ने प्रदीप भादानी उर्फ डालर तथा नेमीचंद (निवासी सिंगियों का चौक) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,आरोपियों ने मनीष व्यास से दुकान किराये पर दिलाने के नाम पर पगड़ी के रूप में रुपये लिए, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो दुकान उपलब्ध करवाई और न ही पैसे लौटाए। जब मनीष ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच की।आरोप है कि इसके बाद प्रदीप भादानी और नेमीचंद ने मनीष व उसके भाई के साथ डंडों से मारपीट की, जिससे मनीष के सिर पर गंभीर चोट आई। साथ ही आरोपियों ने उसकी घड़ी और नकदी भी छीन ली।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण संख्या 38/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4), 316(2), 115(2), 127(2), 307, 189(2) एवं 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
