
तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर सेवा योजना द्वारा मंगलवार को सरे नत्थानिया गोचर भूमि में बनी गायों क़े खेलियों की पहले मरम्मत की गईं। फिर खेलियों की श्रम शक्ति क़े माध्यम से श्रमदान क़र सफाई की गईं।बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया गोचर भूमि में अच्छी खासी तादात में बीकानेर क़े भामाशाहों एवं गोभक्तो द्वारा गौमाता क़े अलावा अन्य पशुओं,पक्षियो एवं जीव जंतुओ की प्यास बुझाने हेतु खेलिया सीमेंट की छोटी छोटी कुण्डिया बनाई हुई हैँ।साथ ही अच्छी सख्या में मिट्टी क़े पालसिए रखे हुवे हैँ।किन्तु अनेक खेलिया अब क्षतिग्रस्त एवं झरझर अवस्था में हैँ।व्यास ने बताया अभी तक 5 खेलियों की मरम्मत और सफाई करके जनसहयोग से उनमे स्वच्छ पानी डाला गया।इसके लिये विप्र फाउंडेशन क़े राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भामाशाह राजेश चुरा क़े अलावा अनेक भामाशाहो ने अपने हाथ बढ़ाकर योजना क़े कार्यकर्ताओ का इस पुनीत कार्य में हौसला बढ़ाया हैँ।आज क़े कार्यक्रम में बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास क़े अलावा सुमन ओझा जोशी,सीमा पारीक,इंजी वीरेंद्र राजपुरोहित,योगेश बिस्सा, डॉ.गौरी शंकर प्रजापत,क़े सी ओझा,पवन राठी,हेमंत सोनी,बीकानेर योजना क़े कर्मठ और ऊर्जावान पदाधिकारी छोटूलाल चुरा बद्रीदास जोशी,राजेंद्र चांडक का पूर्ण सहयोग रहा। प्रवक्ता पवन राठी ने बताया हर साल की भांति इस साल भी बीकानेर स्थापन्ना दिवस एवं अखातीज पर संदेशयुक्त पतंगो का वितरण 17 अप्रैल को किया जायेगा। इसके लिये 3 अप्रैल शुक्रवार को संस्था की बैठक क़र कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा।
