तहलका न्यूज,बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को बीकानेर आएंगे। वे दोपहर एक बजकर दस मिनट पर नाल एयरपोर्ट पर पहुंचेगें। जहां से सीधे रिद्वि सिद्वि भवन जाएंगे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारी बैठक लेंगे। बाद में चार बजे पलाना के लिये रवाना हो जाएंगे। पलाना में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाने के बाद पांच बजे देशनोक में मां करणी के दर्शन करेंगे। बाद साढ़े पांच बजे से साढ़े छ: बजे तक देशनोक में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यहां से करीब सवा सात बजे नाल एयरपोर्ट के लिये रवाना हो जाएंगे।