तहलका न्यूज,बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार सुबह 11 बजे बीकानेर आएंगे। अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में अनेक आयोजनों में शिरकत करेंगे। जिनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ गया है। बताया जा रहा है कि वे पहले खाजूवाला जाएंगे और बाद में बीकानेर शहर में आएंगे। यहां महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में संगोष्ठी को संबोधित करने से पहले नाल में तिरंगा यात्रा में भागीदारी निभाएंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन व संगठन ने भी बुधवार को आयोजन स्थलों का जायजा लिया।

यह रहेगा शेड्यूल
बुधवार को मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया। इसके अनुसार सीएम सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे। 10.50 बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्‌डे उतरेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से खाजूवाला की कोड़ेवाला पोस्ट जाएंगे। इस पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में आम आदमी को एंट्री नहीं होगी। करीब 11:45 बजे से 12:45 तक मुख्यमंत्री जवानों के साथ रहेंगे। इस दौरान उनकी ड्यूटी को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा होगी।कोड़ेवाला से मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे आएंगे। जहां से नाल गांव जाएंगे और यहां से तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। ये यात्रा नाल गांव में ही निकलेगी। नाल से मुख्यमंत्री महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम जाएंगे। यहां पर भारत-पाक विभाजन पर अपने विचार रखेंगे। मुख्यमंत्री 2:30 बजे यूनिवर्सिटी से नाल जाएंगे,जहां से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

भाजपाईयों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

भारतीय जनता पार्टी देहात तिरंगा यात्रा कल 11 बजे नाल पुलिस थाने से रवाना होकर गंगासिंह विश्वविद्यालय तक जाएगी आज प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया,भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया,जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,विधायक धोद गोवर्धन वर्मा,सिद्धि कुमारी,जेठानंद व्यास के साथ तिरंगा यात्रा के स्थल ओर रूट का जायजा लिया और व्यवस्था में लगे सम्बन्धित व्यक्तियों को दिशा निर्देश दिए जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कल की तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आमजन शामिल होंगे जिसको लेकर आज तैयारियों का जायजा लिया है जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया प्रभारी ओम सारस्वत,दशरथ सिंह शेखावत,पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी,सत्यप्रकाश आचार्य,अशोक प्रजापत,महामंत्री,तोलाराम कुकणा, कैलाश विश्नोई,आईटी संयोजक जतिन सहल,कमल गहलोत,पंकज अग्रवाल,श्याम सिंह हाड़ला साथ रहे ।

केंद्रीय मंत्री ने दिया ग्रामवासियों को तिरंगा यात्रा का निमंत्रण

भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नाल ग्राम में मीटिंग कर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व होने वाली तिरंगा यात्रा का निमंत्रण दिया मेघवाल ने कहा बीकानेर बीछवाल मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे ये कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा को लेकर आमजन के मन देशभक्ति का जज्बा है ये तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महामंत्री तोलाराम कुकणा ने बीछवाल मंडल के ग्राम नाल,कावनी,बदरासर,कावनी,लाखुसर,कालासर,धोलेरा, कानासर,हुसंसर,पेमासर में सघन जनसंपर्क कर तिरंगा यात्रा में आने का निमंत्रण किया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को 12 बजे नाल ग्राम से तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।