



तहलका न्यूज,बीकानेर। स्मार्ट मीटर को लेकर अब कांग्रेस ने सरकार पर हल्ला बोलते हुए आज जोरदार प्रदर्शन किया है। शहर और देहात कांग्रेस की ओर से कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर न केवल स्मार्ट मीटर की होली जलाई गई। बल्कि सरकार की लचर कानून व्यवस्था पर भी जमकर हमला बोला। विश्नोई धर्मशाल से पैदल मार्च के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक तरीके से निकाय चुनावों को टालने,जबरदस्ती स्मार्ट मीटर के नाम से आमजन आर्थिक नुकसान करने का आरोप लगाया। ये भी आरोप लगाया कि बीकानेर में जिस तरह कानून व्यवस्था लचर होती जा रही है। अपराधी बेखौफ घूम रहे है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ.बुलाकीदास कल्ला,गोविन्द राम मेघवाल और भंवर सिंह भाटी भी शामिल हुए। इस मौके पर कल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं महिलाओं और किसान विरोधी सरकार है। इनक ा सिर्फ एक ही ध्येय है किस तरीके से गरीबों को लुटा जाए। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि खनन माफियायो और भू माफियाओं से घिरी ये सरकार सोचती है कि राजस्थान में वो जैसा चाबुक चलाएगी और चल जायेगा। ये भाजपा सरकार की भूल है। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने क हा कि भारतीय जनता पार्टी स्थानीय पंचायत राज संस्थाओं को भी कमजोर करने का कार्य कर रही है। पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि पेयजल बिजली और सड़क आमजन का मौलिक अधिकार है। प्रदेश उपाध्यक्ष मगलाराम गोदारा ने कहा कि भाजपा राज में गांव गरीब किसान की हालात बड़ी दयनीय हो गई है।पूर्व मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भूल कर रही है कि वो जैसा चाहेगी वैसा राजस्थान में कर लेगी और गरीबों दलितों को कुचलकर इनका शोषण करेगी तो ये मुगालता छोड़ दें।लूणकरणसर प्रत्याशी डॉ.राजेंद्र मुंड ने कहा कि आने वाले समय में अगर जनविरोधी निर्णयों को वापिस नहीं लिया गया। विरोध प्रदर्शन में प्रवक्ता पूनमचंद भादू,प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ,गजेंद्र सिंह सांखला, मूलाराम भादू,सचिव साजिद सुलेमानी,डूंगरगढ़ नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख,पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद,अरविन्द्र मिढ्ढा,हरिराम बाना,विक्रम स्वामी,भूमि विकास बैंक चेयरमैन रामनिवास गोदारा,पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर,भंवर कूकना,जावेद पडिहार,राहुल जादूसंगत,अशोक सारड़ा सहित जिला व देहात कांग्रेस,ब्लॉक अध्यक्ष,जिला परिषद,पंचायत समिति,सेवादल,यूथ कांग्रेस,एनएसयूआई,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,पूर्व पार्षद आदि भी शामिल हुए।