



तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के शुक्रवार को हुए चुनाव में डी पी पच्चीसिया की टीम ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्धन्द्धी सुशील थिरानी को 266 वोट से हराया। इसके अलावा उनके साथ उपाध्यक्ष का चुनाव लडऩे वाले अशोक सुराणा,नरेश मित्तल,कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र किराडू,अरविन्द चौधरी,अशोक गहलोत,दिलीप रंगा,किशन बोथरा,निर्मल पारख,पारस डागा,राजाराम सारड़ा,शिवरतन पुरोहित,श्याम सुंदर सोनी,सुरेन्द्र बांंठिया,विजय जैन व विमल चोरडिया ने भी जीत दर्ज की है। इससे पहले सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हुए मतदान में 701 मतदाताओं में से 676 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के बाद पच्चीसिया ने अपनी जीत पर प्रतिक्रि या देते हुए इसे व्यापारियों के विश्वास की जीत बताया। चुनाव अधिकारी एड अजय पुरोहित ने जीते हुए पदाधिकारियों को विजय प्रमाण पत्र प्रदान किये। विजय पदाधिकारियों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।
पूरे दिन रही चर्चा,परिणाम का रहा इंतजार
इस चुनाव को लेकर शहर भर में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। सभी परिणाम के प्रति उत्सुक नजर आएं। हर किसी के जु़बान पर इस चुनाव के परिणाम को लेकर कोतूहल का विषय बना हुआ था। बताया जा रहा है कि इस चुनाव को केन्द्रीय मंत्री व पूर्व मंत्री की साख से जोड़ा जा रहा था। पच्चीसिया को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और थिरानी को पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला के समर्थक के रूप में माना जा रहा था। जिसके चलते परिणाम आने के बाद पच्चीसिया के समर्थक उनका जलवा कायम रहने की बात कहते नजर आएं।
2007 से लगातार अध्यक्ष
बता दें कि बीकानेर जिला उद्योग संंघ का चुनाव 2007 के पहले चुनाव से डी पी पच्चीसिया जीतते आ रहे है। 2007 में पहली बार जीत दर्ज करने वाले पच्चीसिया ने 2011 में फिर से चुनाव जीत अध्यक्ष का पद संभाला। उसके बाद 2016 व 2021 में निर्विरोध निर्वाचित हुए। फिर 2026 में चुनाव में जीत अध्यक्ष बने है।
