तहलका न्यूज,बीकानेर। औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों व प्रतिष्ठानों के हितों की रक्षा करने वाली बीकानेर जिला उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव 20 मार्च को होना तय हुए है। जिसके चुनावी कार्यक्रम की अधिकृत घोषणा कर दी गई है। बार अध्यक्ष एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने बताया कि 20 मार्च को बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव की घोषणा की जा चुकी है| इस हेतु एम.एम. मूंधड़ा,विनोद जोशी एवं दिनेश गहलोत को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है|संघ के चुनाव  20 मार्च  को होना प्रस्तावित है,इसलिए इस दिनांक से पूर्व का बकाया सदस्यता शुल्क जमा करवाना आवश्यक है|इस चुनाव हेतु केवल उन्ही का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा,जिनके द्वारा अपना बकाया सदस्यता शुल्क निर्धारित समयावधि में जमा करवा दिया है,तथा उन्ही में से किसी भी पद के लिए अपनी उम्मीदवारी हेतु पात्र समझे जायेंगे|बकाया देय वार्षिक सदस्यता शुल्क 13 मार्च तक प्रात: 10 से 12 बजे तक चेक द्वारा अथवा 14 मार्च तक प्रात: 10 से 12 बजे तक नकद संघ कार्यालय में कोषाध्यक्ष पारस डागा अथवा उनके द्वारा अधिकृत कार्यालय कर्मचारी को आवश्यक रूप से जमा करवाकर रशीद प्राप्त की जा सकती है|जिन सदस्यगणों ने अपनी पार्टनरशिप फर्म /कंपनी /संस्था की और से मत देने के लिए मनोनीत प्रतिनिधि का नाम नही दिया है,वे सभी  14 मार्च तक प्रात: 10 से 02 बजे तक अपने मनोनीत प्रतिनिधि का नाम लिखित में संघ कार्यालय में देकर रशीद प्राप्त कर सकते हैं|प्रोपराईटर फर्म सदस्य के लिए केवल उसका प्रोपराईटर ही मत देने का अधिकारी होगा |प्रोपराईटर फर्म के प्रोपराईटर एवं अन्य मामलों में सदस्य के मनोनीत प्रतिनिधि को ही स्वयं उपस्थित होकर मतदान करने का अधिकार होगा एवं किसी भी सूरत में ऐसे प्रोपराईटर अथवा मनोनीत प्रतिनिधि के प्रोक्सी को मत देने का अधिकार नही होगा| 14 मार्च को दोपहर 2.00 बजे मतदाता सूची एवं मनोनीत प्रतिनिधियों के नामों का प्रकाशन संघ के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया जाएगा| कोई भी सदस्य इस मतदाता सूची में त्रुटी, अशुद्धि, भूल के लिए अपनी आपत्ति अधिकृत चुनाव अधिकारी के समक्ष संघ कार्यालय में  15 मार्च तक सांय 3 से 5 बजे के मध्य प्रस्तुत कर सकेगा|केवल चुनाव अधिकारी को ही मतदाता सूची में त्रुटी,अशुद्धि,भूल का संसोधन करने का अधिकार होगा|15.मार्च को चुनाव अधिकारी द्वारा अंतिम मतदाता सूची संघ के नोटिस बोर्ड पर सांय 06 बजे प्रकाशन कर दिया जाएगा|आवेदन पत्र का शुल्क 1100 रूपये प्रति आवेदन,मतदाता सूची का शुल्क 500 रूपये प्रति कॉपी रहेगा| साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करते समय अध्यक्ष को 11000 रूपये,उपाध्यक्ष को 5000 रूपये तथा कार्यकारिणी सदस्य को 2000 रूपये जमानत राशि जमा करवानी होगी|धरोहर राशि मतदान में 1/6 भाग मत प्राप्त ना होने पर जब्त कर ली जायेगी शेष को आवेदन प्राप्त कर लौटा दी जायेगी | साथ ही पुरोहित ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित करते हुए बताया कि 16 मार्च  को दोपहर 1 से 4 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किया जा सकेगा तथा इसी दिन सांय 5 बजे नामांकन पत्रों की जांच कर सांय 6 बजे वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा|17 मार्च को प्रात: 11 से 01 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिया जा सकेगा तथा इसी दिन दोपहर 2 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा|आवश्यकता होने पर 20 मार्च को प्रात: 9 से सांय 4 बजे तक मतदान होगा तथा इसी दिन मतदान के बाद मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी|