तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के लिये मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिये होने वाले चुनाव में सीधा मुकाबला होगा। इसके लिये 392 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उप रजिस्ट्रार कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि माडर्न मार्केट स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिये पूर्व में दो धड़ों में बंटी बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी व जुगल राठी के बीच होगा।
दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में उठा एक-एक नामांकन
अध्यक्ष पद के लिये चार जनों ने नामांकन दर्ज किया था। इसमें मनमोहन कल्याणी,जुगल राठी,रवि पुरोहित व महावीर पुरोहित शामिल रहे। जिसमें से रवि पुरोहित ने जुगल राठी तथा महावीर पुरोहित ने मनमोहन कल्याणी के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
व्यापारियों को रिझाने के जतन
दोनों प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में व्यापारिक मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए है। दिन रात दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने स्तर पर मतदान अपने पक्ष में करने की अपील कर रहे है। तो वहीं अनेक संगठन के अध्यक्ष भी चुनावी चौसर बिछाएं परिणाम अपने प्रत्याशी को जीताने की जुगत में लगे है। इस चुनाव में कई बड़े व्यापारियों की प्रतिष्ठा भी दावं पर लगी हुई है।