तहलका न्यूज,बीकानेर। दसवीं के परीक्षा परिणाम में श्री सूरज बाल बाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय ने हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम दिया हैं। जिसमें गोपीकिशन लेघा ने 96.17 प्रतिशत,देविका शर्मा ने 95.50 प्रतिशत,पवित्र मंडाल ने 93.83 प्रतिशत,प्रांजल चुघ ने 92.17 प्रतिशत,पुनम भांभु ने 90. 50 प्रतिशत और पूर्वांश सारस्वत ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार स्वामी ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाऐं दी तथा सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना कीं।