तहलका न्यूज,बीकानेर।महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीकानेर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्पिता गुप्ता की अनुशंसा पर नई टीम का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में नीति शर्मा को जिलाध्यक्ष,श्वेता कोठारी को उपाध्यक्ष,मीनाक्षी चौहान को संगठन मंत्री,प्रिया भार्गव को महासचिव,ज्योति खत्री को कोषाध्यक्ष,खुशबू कोठारी को संयुक्त महासचिव तथा खुशबू खथूरिया को डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज नियुक्त किया गया है।संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.किशन गोयल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्पिता गुप्ता ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हिंसा,उत्पीड़न और भेदभाव से बचाते हुए उन्हें सुरक्षित,सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है।संस्था महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नारी सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सभी ने समाज में नारी सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।