तहलका न्यूज,बीकानेर। होली के मौके पर शहर के विभिन्न घरों में भी इन दोनों फाग मंडलियों की ओर से फागोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को लालाणी व्यासों के चौक में स्थित बोहरा सदन में भी फाग उत्सव मनाया गया।इस दौरान भगवान श्री कृष्णा के विभिन्न प्रसंगों के अनेक भजन समवेत स्वरों में गए गए। महिलाओं ने ठाकुर जी के साथ जमकर पुष्पों की होली खेली। कार्यक्रम मे विभिन्न राग रागिनियो में तरह-तरह के होली के गीत गाए गए। इस दौरान चन्द्र बोहरा, शकुंतला व्यास, शीतल बोहरा, शारदा किराडू, कांता बोहरा सहित 50 से अधिक महिलाओं ने भगवान ठाकुर जी के साथ होली खेली व फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने ठाकुरजी को होली खेलाकर एक दूसरे के गुलाल भी लगाई।इस कार्यक्रम के अंत में एनडी बोहरा परिवार की ओर से सभी महिलाओं का स्वागत व अभिनंदन किया गया। दोपहर 3 बजे शुरू हुआ फागोत्सव देर रात प्रसादी के साथ संपन्न हुआ।