

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में भीड़भाड़ वाले इलाके में एक नमकीन भंडार में आग भभगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी मिली है कि केईएम रोड स्थित अग्रवाल नमकीन भंडार की बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसके मकान मालिक को सूचना दी। आसपास रहने वाले लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए शुरुआत में पानी डाला। तब तक देर हो चुकी थी।आग लगातार विकराल रूप ले रहीे थी। ऐसे में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना स्थल से महज एक किलोमीटर दायरे में खेजड़ी बचाओ आंदोलन के कारण पब्लिक पार्क में ही फायर ब्रिगेड खड़ी थी।इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने की कोशिश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछली बार भी होली पर आग लगी थी। लेकिन, इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। हम तो पड़ोस में रहते हैं, हमें सबसे ज्यादा खतरा है।
उठ रहा धुएं का गुबार
ऐसे में कुछ ही देर में पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी डालना शुरू कर दिया। आग पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है। अभी भी धुएं का गुब्बार बिल्डिंग के ऊपर देखा जा सकता है। आग वाला हिस्सा अग्रवाल नमकीन भंडार का ही हिस्सा है।आग कैसे लगी? अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि कुछ नमकीन बनाते समय आग लगी है। फिलहाल किसी के भी झुलसने की सूचना नहीं है।
