तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के नापासर थाना इलाके में अलसुबह पापड़ फैक्ट्री और गोदाम में आग लगने से हडकंप सा मच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन गोदाम में पड़े करीब 5 क्विटल पापड़ और मौके पर खड़ी मारुति वैन जल गई। घटना की जानकारी के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक आग में सब कुछ जल चुका था। हालांकि की आग लगने के कारणों की पुष्टि तो अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन शॉर्ट सर्किट आग का कारण माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के पीछे स्थित पापड़ फै क्ट्री से सुबह लोगों को धुआं उठता नजर आया। थोड़ी देर में आग की लपटें नजर आने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में खड़ी एक मारुति वैन और लगभग 5 क्विंटल पापड़ जलकर राख हो गए।फैक्ट्री से गोदाम तक फैली आग पुलिस अधिकारी,जवानों और ग्रामीणों ने पानी फेंककर डेढ़ घंटे की क ड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने देर रात मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।