

तहलका न्यूज,बीकानेर।आमतौर पर किसी भी डिग्री या डिप्लोमा प्रमाण पत्र हासिल करने के लिये सीढ़ी दर सीढ़ी कक्षाओं को पास करना पड़ता है।कभी भी कोई विद्यार्थी पहले स्नातक की डिग्री हासिल कर 12 वीं बोर्ड की परीक्षा पास करें।ऐसा कम ही सुनने को आता है। किन्तु इंजीनियरिंग कॉलेज के एक कार्मिक ने ऐसा कमाल कर दिखाया है।मजे की बात तो यह है कि उन्होंने एक ही वर्ष में दो-दो डिग्रीयां भी हासिल की है।अब ये ही कार्मिक ईसीबी प्राचार्य के पीए बन उनके सलाहाकार की भूमिका निभा रहे है।बताया जा रहा है कि नवरत्न लदरेचा नाम के इस कार्मिक की इस प्रतिभा का उजागर कॉलेज की ओर दी गई सूचना के अधिकार की जानकारी में हुआ है।
2009 में की स्नातक,2012 में 12 वीं
बात गौर करने वाली यह है कि लदरेचा ने महाराज गंगासिंह विवि से 2009 में बी कॉम की डिग्री हासिल की। इसके बाद 2012 में उन्होंने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से वाणिज्य विषय में 12 वीं पास की। इतना ही नहीं 2012 में ही लदरेचा ने महावीर वद्र्धमान ओपन खुला विवि से कम्प्यूटर में एक ओर डिग्री हासिल की। लदरेचा की इस प्रकार की डिग्रीयां हासिल कर ईसीबी में नौकरी लगना चर्चा का विषय बना हुआ है।
तकनीकी विभाग आखिर क्यों नहीं कर रहा जांच
लंबे समय से विवादों में चल रहे ईसीबी कॉलेज में आएं दिन इस प्रकार प्रकरणों की शिकायत के बाद भी तकनीकी विभाग की ओर से जांच नहीं की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा मंत्री के ओएडी की नियुक्ति को लेकर भी इसी प्रकार का गड़बड़झाला सामने आया है। फिर भी विभाग और सरकार इसको लेकर आंखे मूंदे बैठी है।
