




तहलका न्यूज,बीकानेर। गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने श्री तुलसी सर्किल पर स्थित गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी एक विश्व विख्यात संत थे जिन्होंने श्रीरामचरितमानस,दोहावली,गीतावली,कवितावली,विनयपत्रिका,हनुमान चालीसा,बजरंग बाण आदि प्रसिद्ध ग्रंथों की रचना की ।पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड,जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला,राजेंद्र पंवार,कौशल शर्मा,उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष,दीपक पारीक,कार्यालय सहमंत्री राम कुमार व्यास,सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, युवराज व्यास,अनूप गहलोत,दीपक,गोवर्धन,कार्तिक,ओमप्रकाश भाटी,नेमीचंद तंवर,सुनिल कश्यप,ताराचंद गहलोत,निखिल मेहरा,गुमान मेहरा,यश शर्मा,केशव आचार्य,विकास पंवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।