




तहलका न्यूज,बीकानेर।तेलीवाड़ा सर्राफा समिति का कार्यकारणी का गठन किया गया है। जिसमें सर्वसहमति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। इस नई कार्यकारिणी में सुनील सोनी (बच्चू बाबू )को अध्यक्ष,बलदेव चावला को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।इसके अलावा रोहित सोनी को उपाध्यक्ष,मांगीलाल सोनी को सचिव और योगेश पुरोहित को उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। श्याम कुलरिया और गोविन्द छंगानी को प्रचार प्रसार और सूचना पद पर मनोनीत किया गया है।इस नई कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से किया गया है।