तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर को नशे और जुआ सट्टे से मुक्ति दिलाने के दावे कितने सार्थक है। इसकी बानगी नत्थूसर गेट पर देखी जा सकती है। जहां स्थापित पुलिस चौकी के पास बने खोखों में खुलेआम जुआ-सट्टा हो रहा है। जिसका एक विडियो आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह दो अलग अलग खोखो में सट्टा पर्ची लिखी जा रही है। मजे की बात तो यह है कि इसके खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अभियान भी चलाया। जोर शोर से जुआ-सट्टे से शहर को मुक्त करने के दावे किये गये। पर स्थिति उसके विपरित।

पुलिस ने सजग नागरिक के विडियो के बाद किया गिरफ्तार
शहर के नयाशहर थाना इलाके में खुले आम जुआ सट्टा करने वाले दो जनों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया पर एक सजग नागरिक गिरिराज व्यास ने नत्थूसर गेट बाहर लगे खोखे पर खुलेआम जुआ-सट्टा करने वालों का विडियो वायरल किया था। जिसके बाद नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को अनिल आचार्य नामक युवक ने यह विडियो भेजा। नयाशहर थानाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ-सट्टा करने वाले दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर इसके खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में खुले आम जुआ सट्टा पनप रहा है। जिसकी भनक पुलिस को होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। इससे व्यथित सजग नागरिक गिरिराज व्यास ने फेसबुक पर यह विडिया अपलोड कर दिया। जिसके पश्चात पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। पकड़े गये आरोपी हसन अली और राजेश पवार है।